फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: आपका मोबाइल फोन भी हो सकता है नकली, जानने के लिए तुरंत ऐसे लगाएं पता

Mon, 29 May 2023 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
असली और नकली मोबाइल में कैसे पहचान करें? - फोटो : istock
Tips For Mobile Phone: आप जिसके हाथ पर भी देखेंगे, आपको मोबाइल फोन आसानी से नजर आ जाएगा। बड़े लोग ही नहीं अब तो बच्चों के पास भी मोबाइल मिल जाता है। मोबाइल के आने के बाद से काम करने के तरीकों में काफी बदलाव आया है और अब तो ज्यादातर काम घर बैठे ही मोबाइल के जरिए हो जाते हैं। इन सबके बीच अगर आपसे पूछा जाए कि आप जो मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, वो क्या असली है? तो शायद आपका जवाब यही होगा कि हां ये असली है। लेकिन आपने कभी ये चेक नहीं किया होगा कि असल में आपका मोबाइल फोन असली है या नकली। पर अब आप ये चेक करके पता लगा सकते हैं कि आपका मोबाइल नकली है या फिर असली। तो चलिए बिना देर किए उन तरीकों के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में वो तरीके जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
असली और नकली मोबाइल में कैसे पहचान करें? - फोटो : istock
  • दरअसल, इन तरीकों से मोबाइल के असली और नकली होने का पता करने के लिए आपको आईएमईआई नंबर चाहिए होगा। अगर आपको ये नहीं पता तो फिर आपको अपने मोबाइल नंबर से *#06# नंबर डायल करना है, जिसके बाद आपको आईएमईआई नंबर पता लग जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
असली और नकली मोबाइल में कैसे पहचान करें? - फोटो : istock
ऐसे लगा सकते हैं असली-नकली का पता:-

पहला तरीका
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाना है
  • फिर यहां पर KYM लिखकर स्पेस देकर अपने मोबाइल का 15 अंकों का आईएमईआई नंबर दर्ज करना है
  • अब इस मैसेज को 14422 नंबर पर भेजना है
  • फिर अगर सामने से रिप्लाई में 'IMEI IS VALID' लिखकर जवाब आता है, तो इसका मतलब आपका मोबाइल फोन असली है।

4 of 5
असली और नकली मोबाइल में कैसे पहचान करें? - फोटो : istock
दूसरा तरीका

स्टेप 1
  • अगर आप भी चेक करना चाहते हैं कि कहीं आपका मोबाइल फोन नकली तो नहीं, तो आप ऐसा कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले इस लिंक ceir.gov.in/Device/CeirIMEIVerification.jsp पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
असली और नकली मोबाइल में कैसे पहचान करें? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यहां अपना 10 अकों का मोबाइल नंबर भरना है
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां भर दें
  • आखिर में आईएमईआई नंबर दर्ज कर दें और फिर आपक जान जाएंगे कि आपका मोबाइल नकली है या फिर असली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें