फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: गर्मियों की छुट्टियों में करिए खूबसूरत सिक्किम की सैर, जानिए कितना है किराया और क्या मिल रही सुविधाएं

Sun, 28 May 2023 04:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Sikkim Gangtok Tour Package 2023: गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। अगर आप किसी खूबसूरत स्थान पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको सिक्किम घूमने का मौका मिल रहा है। सिक्किम की हरियाली और यहां के खूबसूरत पहाड़ हर साल दुनिया भर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। यहां के फूलों के बगान देखने लायक हैं। इसके अलावा विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा भी यहीं पर स्थित है। पहाड़, जलाशय और खूबसूरत बगीचे सिक्किम की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में नॉर्थ ईस्ट के ये खूबसूरत स्थान आपकी गर्मियों की छुट्टियों को शानदार बना सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के सिक्किम टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SIKKIM SILVER (EHH121) है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 

ONDC: स्विगी और जोमैटो की जगह इस सरकारी प्लेटफॉर्म से करें सस्ती कीमत पर खाना ऑर्डर, जानिए क्या है तरीका
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 2 जून, 2023 को बागडोगरा/न्यू जलपाईगुड़ी से हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको दार्जलिंग, गंगटोक और कलिंपोंग घूमने का मौका मिल रहा है। 

4 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा आईआरसीटीसी के साथ आपकी यह यात्रा पूरी तरह इंश्योर्ड रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 43,810 रुपये है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया किराया 32,500 रुपये है। इस टूर से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EHH121 इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Kisan Credit Card: किसानों को बहुत ही कम ब्याज दर पर सरकार दे रही है लोन, जानिए क्या है स्कीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें