Ayushman Card Benefits: जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचा रही है। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना'। इस योजना के जरिए लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले आपको जानना पड़ेगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...