फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mango Adulteration: बाजार में बिकने वाला आम खट्टा है या मीठा? ऐसे लगाएं पता

Mon, 19 Jun 2023 03:44 PM IST
संकल्प सिंह कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
How To Identify Sweet Mangoes: - फोटो : Istock
How To Identify Sweet Mangoes: जून का महीना चल रहा है। गर्मियों का सितम काफी बढ़ गया है। गौरतलब बात है कि गर्मियों का सीजन शुरू होने के बाद से रुक रुककर बारिश हो रही है। वहीं बारिश रुकने के बाद गर्मी का प्रभाव काफी बढ़ जाता है। ऐसे में गर्मियों के सीजन में अपने आप को तरोताजा रखने के लिए लोग कई तरह के फलों का सेवन करते हैं। फलों के सेवन की बात जब आती है, तो आम को कौन भूल सकता है? गर्मियों के सीजन में लोग बड़े पैमाने पर आम का सेवन करते हैं। इस सीजन में आम के कई प्रकार बाजार में बिकते हैं। दशहरी, तोतापुरी, लंगड़ा, सफेदा व सिंदूरी आदि कई तरह के आम इनमें शामिल हैं। गर्मियों के सीजन में आम का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ भी मिलते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि बाजार में मीठे आम के साथ साथ उनमें खट्टे आम भी मिला दिए जाते हैं। ऐसे में सही आम की पहचान करना काफी मुश्किल काम हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप खट्टे और मीठे आम की पहचान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How To Identify Sweet Mangoes - फोटो : istock
आप खट्टे और मीठे आम की पहचान उसके छिलके से कर सकते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर आम प्राकृतिक ढंग से पका हुआ है। ऐसे में उस पर किसी प्रकार का दाग नहीं होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Identify Sweet Mangoes - फोटो : istock
वहीं अगर आम को कैमिकल की मदद से पकाया गया है। ऐसे में उसके छिलके के ऊपर आपको कई तरह के दाग धब्बे नजर आएंगे। ऐसे में आम को खरीदते समय उसके छिलके को गौर से जरूर देखें। 

IRCTC: इन गर्मियों की छुट्टियों में IRCTC के साथ करिए चारधाम यात्रा, सिर्फ इतने रुपये करने होंगे खर्च

4 of 5
How To Identify Sweet Mangoes - फोटो : amar ujala
आप खट्टे और मीठे आम की पहचान उसको छूकर भी कर सकते हैं। अगर आम को छूने के बाद आपको टाइट सा महसूस हो रहा है। ऐसे में इस बात की ज्यादा संभावना है कि आम खट्टे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Identify Sweet Mangoes - फोटो : Twitter @nadeemsalvos
वहीं अगर आम छूने में नरम महसूस हो रहे हैं। ऐसे में आम मीठा है और वह प्राकृतिक ढंग से पका हुआ है। टाइम आम को कैमिकल की मदद से पकाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें