फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card Benefits: क्या आपको भी मिल सकता है पांच लाख रुपये का लाभ? तुरंत ऐसे करें चेक

Mon, 19 Jun 2023 05:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनाने के फायदे - फोटो : istock
Ayushman Card Benefits: जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचा रही है। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना'। इस योजना के जरिए लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले आपको जानना पड़ेगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनाने के फायदे - फोटो : istock
मिलते हैं ये लाभ
  • अगर आप योजना के लिए पात्र हैं, तो आपका आयुष्मान कार्ड बनता है। इसके बाद आप इस आयुष्मान कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़कर लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनाने के फायदे - फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी
  • इसके लिए आपको पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनाने के फायदे - फोटो : Istock
स्टेप 2
  • आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो फिर आपको यहां पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • फिर आपको स्क्रीन पर नजर आ रहा कैप्चा कोड भी भरना है
  • अब आपको गेट ओटीपी पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनाने के फायदे - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां भर दें
  • इसके बाद अपना प्रांत और जिला चुनें
  • अब आपको अपना नाम और पिता के नाम जैसी जानकारियां भरनी हैं
  • ऐसा करते ही आपको अपनी पात्रता के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें