फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Credit Score: क्या आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है या खराब? ऐसे करें पता

Thu, 04 Jan 2024 01:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Credit Score - फोटो : Istock
Credit Score: अर्थव्यवस्था को विस्तार देने में लोन ने एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। लोन की मदद से दुनियाभर में जो कई बिजनेस और स्टार्टअप हैं। उन्हें अपने उत्पादन को बढ़ाने और सेवाओं को बेहतर बनाने में काफी मदद मिली है। कई बार जब हमें घर, गाड़ी या किसी दूसरी चीज की जरूरत होती है और पैसों के अभाव में हम उसे खरीद नहीं पाते हैं। ऐसे में लोन की भूमिका यहां पर काफी बढ़ जाती है। लोन की सुविधा होने से ग्राहकों की क्रय शक्ति बढ़ी है और इससे अर्थव्यवस्था को विस्तार करने में मदद मिली है।

बैंक या किसी फाइनेंशियल फर्म से आपको लोन मिलेगा या नहीं। यह कई बातों पर निर्भर करता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण आपका क्रेडिट स्कोर है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है। ऐसे में बैंक बिना किन्हीं दिक्कतों के आसानी से लोन अप्रूव कर देगा। वहीं अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है। ऐसे में लोन मिलने में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Credit Score - फोटो : iStock
आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है या नहीं? इस बारे में आप आसानी से पता कर सकते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि बैंक किसी भी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर 300 से लेकर 900 पॉइंट्स के बीच तय करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Credit Score - फोटो : Pixabay
अगर आपका क्रेडिट स्कोर 700 पॉइंट्स से ऊपर है। ऐसे में इसे एक अच्छे क्रेडिट स्कोर के रूप में देखा जाता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 700 अंकों से ऊपर है। ऐसे में आपको लोन लेने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

IRCTC: सर्दियों में पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतने रुपये है किराया

4 of 5
Credit Score - फोटो : iStock
वहीं अगर आपका क्रेडिट स्कोर 700 अंक से ज्यादा नीचे हैं। ऐसे में यह खराब क्रेडिट स्कोर की श्रेणी में आता है। ऐसा होने पर आपको लोन मिलने में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Credit Score - फोटो : iStock
अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है। इस स्थिति में आपने जो पहले लोन ले रखा है। उसका समय से भुगतान करके अपने क्रेडिट स्कोर को ठीक कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल भी सावधानी से करना चाहिए। 

Indian Railways: रेलवे जल्द लेकर आने वाला है यह शानदार एप, टिकट बुकिंग से लेकर हर सुविधा का लाभ मिलेगा एक जगह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें