फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cumin Seeds: बाजार में बिक रहा है नकली जीरा, ऐसे करें असली नकली में पहचान

Mon, 30 Jan 2023 12:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Check Purity Of Cumin Seeds - फोटो : Istock
इन दिनों बाजार में मिलने वाले कई खाद्य पदार्थों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। अक्सर घी, सरसों का तेल, खोया आदि विभिन्न खाद्य सामग्रियों में मिलावट की शिकायत सामने निकलकर आती रहती हैं। इन मिलावटी चीजों का सेवन करने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीरे का इस्तेमाल हम लोग विभिन्न खाद्य सामग्रियों को बनाने में करते हैं। वहीं क्या आपको पता है बाजार में नकली जीरा काफी तेजी से बिक रहा है। बाजार में नकली जीरा बिकने की कई शिकायतें अक्सर सामने निकलकर आती रहती हैं। मिलावटी जीरे को खाने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली जीरे में पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Cumin Farming - फोटो : iStock
आप जीरे को अपने हाथों में मसलकर भी उसकी वास्तविकता की पहचान कर सकते हैं। अगर जीरे को हाथ में मसलने के बाद उसमें कुछ बदलाव नहीं आता है। ऐसे में समझ जाइए कि जीरा असली है। 

PM Kisan Yojana: किसान जल्द कर लें ये जरूरी काम, वरना नहीं आएगी खाते में 13वीं किस्त
विज्ञापन

3 of 5
How To Check Purity Of Cumin Seeds - फोटो : Istock
अगर जीरा नकली है। इस स्थिति में वह हाथ में मसलने के बाद मिट्टी की तरह बिखर जाएगा। इसके अलावा आप पानी की मदद से भी इसकी वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। 

4 of 5
How To Check Purity Of Cumin Seeds - फोटो : Istock
इसके लिए आपको एक कटोरी में पानी लेना है। इसके बाद आपको जीरे को पानी में डालकर छोड़ना है। अगर जीरा रंग छोड़ देता है या टूट जाता है। इस स्थिति में समझ जाइए कि जीरा नकली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Check Purity Of Cumin Seeds - फोटो : Istock
आप जीरे की पहचान उसकी खुशबू से भी कर सकते हैं। असली जीरे के अंदर खुशबू होती है। वहीं नकली जीरे में खुशबू नहीं होती है। इन तरीकों को अपनाकर आप आसानी से असली और नकली जीरे में पहचान कर सकते हैं।

Insurance Claim: इंश्योरेंस कंपनी बार-बार कर रही है आपके क्लेम को रिजेक्ट, तो करें ये काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें