केंद्रिय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश करेंगी। इस दौरान सरकार कई योजनाओं को अमल करने के लिए आने वाले व्यय से संबंधित बजट को आवंटित करेगी।। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आम बजट 2023-24 में भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए कुछ बड़ा एलान कर सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल 3 किस्तों के माध्यम से दी जाती है। गौरतलब बात है कि कोरोना महामारी आने के बाद खाद्य दामों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में किसानों की लागत में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है।