इन दिनों खाने पीने से जुड़ी कई वस्तुओं में जमकर मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। बीते सालों में मिलावट से जुड़ी कई शिकायतें सामने निकलकर आई हैं। दूध हम में से अधिकतर लोग पीते हैं। दूध में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। दूध को नियमित पीने से स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है। इसी वजह से डॉक्टर्स भी दूध पीने की सलाह देते हैं। इस कारण बाजार में दूध की काफी ज्यादा मांग रहती है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि बाजार में मिलावटी दूध भी खूब तेजी से बिक रहे हैं। अगर आप बाजार में बिकने वाले इन मिलावटी दूध का सेवन करते हैं। ऐसे में आपकी सेहत पर कई तरह के गंभीर असर पड़ सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी दूध की पहचान आसानी से कर सकते हैं।