भारत सरकार ने साल 2014 में प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य था ज्यादा से ज्यादा लोगों को बैंक से जोड़ना। जनधन योजना की शुरुआत विशेष रूप से ऐसे लोगों के लिए की गई थी, जिनके पास अभी तक कोई बैंक अकाउंट नहीं था या फिर ऐसा वर्ग जो बैंक में अपना खाता खुलवाने में सक्षम नहीं हैं। इसके तहत जीरो बैलेंस पर बैंक, पोस्ट ऑफिस और राष्ट्रीयकृत बैंको में खाता खोला जाता है। ये योजना सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोग्राम में से एक है। अगर आपने भी प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत किसी भी बैंक में अपना अकाउंट खुलवा रखा है, तो ये खबर आपके काफी काम आ सकती है। अब आपको अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आप घर बैठे मिनटों में जनधन खाता का बैलेंस चेक कर सकते हैं, वो भी सिर्फ एक मिस्ड कॉल के जरिए। आइए जानते हैं कैसे...