पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इन दिनों विभिन्न दस्तावेजों को आधार कार्ड के साथ लिंक किया जा रहा है। ऐसे में पैन कार्ड को भी आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी कर दिया गया है। भारत सरकार बीते लंबे समय से आधार-पैन कार्ड को लिंक करने को लेकर डेडलाइन जारी कर रही थी। इसके बाद भी कई लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया था। ऐसे में सरकार अब पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने को लेकर जुर्माना वसूल रही है। आप 1 हजार रुपये का जुर्माना भरकर अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं। वहीं अगर आप यह काम 31 मार्च, 2023 तक नहीं करते हैं। इस स्थिति में आईटीआर नहीं भर पाएंगे। इसके अलावा आप पैन कार्ड से जुड़ी दूसरी सुविधाओं का लाभ भी नहीं उठा पाएंगे। गौरतलब बात है कि कई लोगों ने अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कर लिया है।