Aadhaar Card Alert: सिम कार्ड लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, किसी को अपनी पहचान बतानी हो, कोरोना की वैक्सीन लगवानी हो, लोन लेना हो आदि। इस तरह के कई अन्य कामों के लिए हमें एक दस्तावेज की जरूरत सबसे ज्यादा होती है और इसका नाम है आधार कार्ड। इसे भारत के नागरिकों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है, जिसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। इसके अलावा इस आधार कार्ड से कार्डधारक का मोबाइल नंबर भी लिंक होता है। इसलिए ये कार्ड कई मायनों में और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आधार कार्ड के जरिए जालसाज लोगों से फ्रॉड करने से भी बाज नहीं आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दूसरसंचार विभाग द्वारा एक पोर्टल जारी किया गया, जिससे आप ये पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं और आप इन्हें हटवा भी सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...