फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचकर: कहीं आपकी कंपनी भी तो नहीं मार रही आपके पीएफ के पैसे, ऐसे कर सकते हैं हर महीने चेक

Thu, 28 Sep 2023 05:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हर महीने पीएफ खाते में जमा हो रहे हैं पैसे? - फोटो : iStock
PF Balance: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ सरकार की एक इकाई है, जो नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खातों को देखती है। दरअसल, अगर आप नौकरीपेशा हैं तो नियमों के तहत आपका पीएफ खाता खोला जाता है। इसके बाद कर्मचारी की सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर उसके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। वहीं, इतना ही पैसा कर्मचारी की कंपनी भी उसके पीएफ खाते में जमा करती है और दूसरी तरफ सरकार सालाना इस पैसे पर ब्याज भी देती है। पर क्या आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने पैसे जमा करवा रही है? अगर आपको इस बारे में नहीं पता तो आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप ये चेक करे। इसके लिए आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इसका तरीका जानते हैं। आप आगे इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
हर महीने पीएफ खाते में जमा हो रहे हैं पैसे? - फोटो : iStock
  • दरअसल, कुछ कंपनियां अपने ही कर्मचारियों के पीएफ खाते में पैसा जमा नहीं करती है। ऐसा करना गलत और नियमों के विरुद्ध है। इसलिए कर्मचारी की जिम्मेदारी बनती है कि वो समय-समय पर अपनी पासबुक ऑनलाइन चेक करते रहे, जिससे उसे पता चल पाएगा कि कौन से महीने पैसे जमा हुए हैं और कौन से महीने नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
हर महीने पीएफ खाते में जमा हो रहे हैं पैसे? - फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं पासबुक:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में पैसे जमा कर रही है या नहीं, तो आप ऐसा ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको ईपीएफओ के पासबुक वाले आधिकारिक पोर्टल passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाना है

4 of 5
हर महीने पीएफ खाते में जमा हो रहे हैं पैसे? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको पहले अपना यूएएन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है
  • इसके बाद साइन इन पर क्लिक करके आपको लॉगिन कर लेना है
  • इसके बाद आपके सामने आपकी पासबुक की जानकारी आएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर महीने पीएफ खाते में जमा हो रहे हैं पैसे? - फोटो : Istock
स्टेप 3
  • यहां पर आपको अपना पासबुक नंबर चुनना है, ध्यान रहे कि अगर एक से ज्यादा पासबुक इस यूएएन नंबर पर हैं, तो वो सभी यहां दिखाएगा
  • ऐसे में आपको वो पासबुक चुननी है, जो मौजूदा हो
  • फिर आपके सामने आपकी पासबुक आ जाएगी, जहां पर हर महीने जमा होने वाले पैसे, सालाना मिलने वाला ब्याज, निकाले गए पैसे आदि सभी जानकारी आप ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें