E-Challan Status: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर किसी को जल्दी है। हर कोई अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंचाना चाहता है। फिर चाहे किसी को स्कूल-कॉलेज जाना हो, किसी को दफ्तर जाना हो या कहीं अन्य जगह पर आदि। ऐसे में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जगह अपने वाहन का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद भी करते हुए नजर आते हैं। लेकिन अगर सड़क पर गाड़ी लेकर चलना है, तो सड़क यातायात के नियमों का पालन भी करना होता है, क्योंकि ऐसा न करने पर आपका भारी भरकम चालान भी कट सकता है। ट्रैफिक पुलिस और सड़कों पर लगे कैमरे यही काम करते हैं। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आपकी गाड़ी पर कोई चालान तो नहीं है, तो ये काम आप घर बैठे ही ऑनलाइन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...