फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: बिटिया की शादी की चिंता खत्म करेगी SBI की यह स्कीम, दस हजार निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 76.5 लाख

Thu, 12 Jan 2023 04:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund - फोटो : Istock
बेटी के जन्म के समय से ही उसके भविष्य की चिंता हमको होने लगती है। उसकी शादी और पढ़ाई लिखाई को ध्यान में रखकर माता-पिता काफी पहले से बचत करने लगते हैं। अमूमन ज्यादातर माता-पिता बचत के ये पैसे बैंक में जमा कर देते हैं या उसकी एफडी करा देते हैं। हालांकि, यहां निवेश करना कोई बुरा ऑप्शन नहीं है। गौरतलब बात है कि पैसों को बैंक में जमा करने या वहां एफडी कराने से उस पर ज्यादा इंररेस्ट रेट नहीं मिल पाता है। अगर आपके घर में बेटी ने जन्म लिया है और आप उसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छी स्कीम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एसबीआई की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth है। एसबीआई की इस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करके आप बंपर रिटर्न पा सकते हैं। बीते तीन सालों में एसबीआई की इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने सालाना 27.78 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund - फोटो : Istock
अगर आप इस स्कीम में दस हजार रुपये निवेश करके 76.5 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आपको एसबीआई की इस स्कीम में हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश पूरे 18 सालों तक करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund - फोटो : Istock
स्कीम में इन्वेस्ट करते समय आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर आपको हर साल यह अनुमानित रिटर्न मिलता रहता है। इस स्थिति में आप 18 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 76.5 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे।

Password Tips And Tricks: पासवर्ड बनाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हैक हो सकता है आपका अकाउंट

4 of 5
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund - फोटो : Istock
मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों से आप अपनी बिटिया को एक उज्ज्वल भविष्य दे सकेंगे। इसके अलावा आप इन पैसों का इस्तेमाल अपनी बिटिया की शादी के लिए कर सकेंगे। देश में कई लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करना पसंद करते हैं। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एक शानदार विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth Mutual Fund - फोटो : istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

Govt Scheme: घर में हुआ है बेटी का जन्म, तो सरकार दे रही है 50 हजार रुपये, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें