फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Challan: क्या आपकी गाड़ी का भी कटा है चालान? इस सरल तरीके से घर बैठे ही मिनटों में कर सकते हैं चेक

Thu, 12 Jan 2023 05:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कैसे चेक करें गाड़ी पर कितने चालाने हैं? - फोटो : istock
E-Challan Status: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर किसी को जल्दी है। हर कोई अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंचाना चाहता है। फिर चाहे किसी को स्कूल-कॉलेज जाना हो, किसी को दफ्तर जाना हो या कहीं अन्य जगह पर आदि। ऐसे में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जगह अपने वाहन का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद भी करते हुए नजर आते हैं। लेकिन अगर सड़क पर गाड़ी लेकर चलना है, तो सड़क यातायात के नियमों का पालन भी करना होता है, क्योंकि ऐसा न करने पर आपका भारी भरकम चालान भी कट सकता है। ट्रैफिक पुलिस और सड़कों पर लगे कैमरे यही काम करते हैं। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आपकी गाड़ी पर कोई चालान तो नहीं है, तो ये काम आप घर बैठे ही ऑनलाइन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कैसे चेक करें गाड़ी पर कितने चालाने हैं? - फोटो : istock
इस तरीके से चेक कर सकते हैं गाड़ी पर हैं कितने चालान:-

स्टेप 1
  • अगर आपको लगता है कि कहीं आपकी गाड़ी का कभी कोई चालान तो नहीं कटा है। अगर आप ये चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
कैसे चेक करें गाड़ी पर कितने चालाने हैं? - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
स्टेप 2
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको गेट चालान स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आप यहां देखेंगे कि आपको तीन विकल्प नजर आएंगे, चालान नंबर, वाहन संख्या और ड्राइविंग लाइसेंस

4 of 5
कैसे चेक करें गाड़ी पर कितने चालाने हैं? - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
स्टेप 3
  • आपको यहां पर वाहन संख्या वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपनी गाड़ी संख्या भरनी है
  • साथ में चेसिस नंबर या फिर इंजन नंबर के आखिरी 5 अक्षर आपको यहां दर्ज करने हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे चेक करें गाड़ी पर कितने चालाने हैं? - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
स्टेप 4
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी दर्ज कर देना है
  • अब आपको गेट डिटेल वाले बटन पर क्लिक कर देना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने आ जाएगा कि आपकी गाड़ी पर कितने चालान हैं या नहीं और आप ये भी जान सकते हैं कि इन चालान का कितना जुर्माना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें