PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार कई ऐसी योजनाओं का संचालन करती है, जिनका लाभ मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। इनमें स्वास्थ्य, बीमा, आवास, राशन, पेंशन जैसी अनेकों लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में एक योजना किसानों के लिए है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना में साल भर में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती हैं और अब तक 15 किस्त जारी होने के बाद अब 16वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि क्या आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं। तो आप ये स्टेटस चेक करके जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...