Check Ayushman Card Eligibility: हर साल सरकार द्वारा कई नई योजनाओं को लाया जाता है, तो कई पुरानी योजनाओं को और बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया जाता है। मौजूदा समय में अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। इनमें से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसका नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनका मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज किया जाता है। इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर आप ये सुविधा ले सकते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो आप ये घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से जान सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जनते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...