फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paneer: कहीं आप भी तो बाजार से नहीं खरीदकर ला रहे मिलावटी पनीर? इस तरह करें पहचान

Thu, 09 May 2024 06:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी पनीर की पहचान कर सकते हैं।  
विज्ञापन
Paneer - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई लोगों को पनीर खाना पसंद है। पनीर में प्रोटीन की काफी अच्छी मात्रा होती है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों बाजार में मिलावटी पनीर की बिक्री हो रही है। अगर आप इन मिलावटी पनीर को बाजार से खरीदकर खाते हैं। ऐसे में आपकी सेहत पर कई तरह के बुरे असर पड़ सकते हैं। खाद्य विभाग द्वारा बाजार में बिकने वाले पनीर का सैंपल इकट्ठा करके जब उसे लैब टेस्ट के लिए भेजा गया तो एक हैरान करने वाली बात सामने निकलकर आई। इस दौरान पता चला कि पनीर में चिकनाई बनाने के लिए रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल किया गया था। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी पनीर की पहचान कर सकते हैं।  

विज्ञापन

आप मिलावटी पनीर की पहचान उसको पानी में उबालकर कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में सबसे पहले आपको पानी में पनीर को उबालना होगा। यह करने के बाद आपको उसे कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। 

यह करने के बाद पनीर जब ठंडा हो जाए। उसके बाद आपको पनीर के ऊपर सोयाबीन या अरहर का पाउडर डालना होगा। यह करने के कुछ देर बाद अगर पनीर का रंग हल्का लाल होता है। इस स्थिति में समझ जाइए की पनीर में यूरिया या डिटर्जेंट की मिलावट की गई है। 

Global Warming: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, साल 2024 में दर्ज किया गया इतिहास का सबसे गर्म अप्रैल

पनीर में की गई मिलावट का पता आप उसको मसलकर भी कर सकते हैं। अगर पनीर मिलावटी है। इस स्थिति में वह सत्तू की तरह टूटकर गिरने लगेगा। 
विज्ञापन

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि नकली पनीर थोड़ा टाइट होता है। इसका टैक्सचर कुछ-कुछ रबड़ जैसा होता है। अगर पनीर में आपको ऐसा कुछ दिख रहा है। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि पनीर मिलावटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें