हमारे रसोईघर में सरसों का तेल एक अहम हिस्सा है। विभिन्न तरह के पकवान को बनाने में हम इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, हाल के दिनों में सरसों के तेल में मिलावट की शिकायतें काफी ज्यादा आ रही हैं। मिलावटी सरसों का तेल न केवल स्वाद और गुणवत्ता को प्रभावित करता है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी एक गंभीर खतरा है। बाजार में मुनाफा कमाने की लालच में कई व्यापारी सरसों के तेल में पाम ऑयल या अन्य हानिकारक चीजों को मिलाकर बेचते हैं।
वहीं आम उपभोक्ता अक्सर पैकिंग और ब्रांड देखकर भरोसा कर लेता है, लेकिन मिलावट इतनी चालाकी से की जाती है कि उसको पहचानना काफी मुश्किल काम होता है। आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप सरसों के तेल में की गई मिलावट का पता आसानी से कर सकते हैं।