फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar: किरायेदार ने वेरिफिकेशन के लिए जो आधार कार्ड दिया है वह असली है या नकली? ऐसे करें पता

Mon, 05 Aug 2024 07:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इस कार्ड की वजह से विभिन्न सरकारी योजनाओं के पैसे सीधे हमारे बैंक खाते में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा नौकरी से लेकर बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए भी आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। ऐसे में आधार कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। इस कार्ड में हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। इसमें 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है। आधार कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। आज के समय लगभग सभी भारतीयों के पास आधार कार्ड है। यह हमारी पहचान का प्रमाण होता है।
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
अक्सर किरायेदार को घर रेंट पर देते समय उसकी पहचान को सत्यापित करने के लिए मकान मालिक उससे आधार कार्ड मांगता है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में किरायेदार मकान मालिक को अपना वास्तविक आधार कार्ड दिखा देते हैं। वहीं कुछ लोग घर लेते समय फर्जी आधार कार्ड मकान मालिक को दिखाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
आपके किरायेदार ने आपको जो आधार कार्ड दिया है वह असली है या नकली? इस बारे में पता करने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन में एम आधार एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है।

Post Office SCSS: बुजुर्गों के लिए पोस्ट ऑफिस चला रहा यह शानदार स्कीम, निवेश करने पर मिल रहा बंपर रिटर्न

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
इसके बाद वेरिफिकेशन के लिए आपको दो विकल्प दिखाई देंगे। इसमें आप क्यूआर कोड स्कैनर या आधार नंबर दोनों में से किसी से भी आधार का वेरिफिकेशन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
आप स्कैनर की मदद से आधार का क्यूआर कोड स्कैन करके इस बारे में पता कर सकते हैं कि आधार कार्ड ओरिजनल है या नहीं। इसके अलावा आप यूआईडीएआई की वेबसाइट पर विजिट करके भी आधार की वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। 

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें