फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: शादी के बाद आधार में बदलवाना है सरनेम तो साथ में जरूर रख लें ये दस्तावेज, तरीका भी यहां जान लें

Thu, 28 Apr 2022 11:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आधार कार्ड में सरनेम बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock
आज के समय में हमारे पास कई तरह के ऐसे दस्तावेज होते हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी होते हैं। इनके न होने पर हमारे कई काम तक अटक जाते हैं। जैसे- आधार कार्ड। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, अपनी पहचान बतानी हो, लोन लेना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो, स्कूल में दाखिला लेना हो आदि। ऐसे ही कई तरह के कामों के लिए आधार कार्ड का पास में होना बेहद जरूरी है। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा भारत के नागरिक को आधार कार्ड जारी किया जाता है। इसमें कई तरह की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी होती है। वहीं, अमूमन देखा जाता है कि लोग अपने आधार कार्ड में कुछ अपडेट करवाना चाहते हैं, लेकिन इसके बारे में सटीक जानकारी न होने के कारण वो ऐसा नहीं कर पाते हैं। जैसे- कई महिलाएं शादी के बाद अपने पति का सरनेम अपने नाम के साथ आधार में अपडेट करवाना चाहती हैं। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसके प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 6
आधार कार्ड में सरनेम बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock
पहले तो हलफनामा चाहिए
  • अगर कोई महिला शादी के बाद अपने पति का सरनेम अपने आधार कार्ड में जोड़ना चाहती है, तो इसके लिए उन्हें कोर्ट में एक हलफनामा दायर करना होगा। इसमें उन्हें बताना होगा कि वो किस कारण की वजह से ऐसा करवा रही हैं और इसके बाद मंजूरी मिलते ही आप ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आधार कार्ड में सरनेम बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock
ये रहा प्रोसेस:-

स्टेप 1
  • अगर आप अपने आधार कार्ड में सरनेम अपडेट करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने पास कोर्ट से मंजूर किया हुआ हलफनामा होना चाहिए। सरनेम अपडेट करवाने के लिए ये सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसलिए इसे अपने पास रखें।

4 of 6
आधार कार्ड में सरनेम बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड अपने पास रखना है। साथ में अपने पति का आधार नंबर आपको चाहिए होगा और अपना निवास प्रमाणपत्र भी लगाना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
आधार कार्ड में सरनेम बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद इन सभी दस्तावेजों को हलफनामे के साथ लगाएं। अब आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना है और वहां पर आपको अधिकारी को बताना है कि आपको आधार कार्ड में सरनेम अपडेट करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आधार कार्ड में सरनेम बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आप अपने सारे दस्तावेज अधिकारी को दें और फिर आपको निर्धारित शुल्क देना होगा। आपकी जरूरी जानकारी लेने के बाद आपको आधार कार्ड में आपके पति का सरनेम अपडेट कर दिया जाता है, और अपडेट वाला आधार कार्ड आपके पते पर भेज दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें