फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card Update: मिनटों में बदलें आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि, ये रहा सबसे आसान तरीका

Thu, 16 Dec 2021 01:27 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का तरीका - फोटो : ANI
भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है। आजकल सरकारी से लेकर प्राइवेट तक हर जरूरी कामों में आधार कार्ड की जरूरत होती है। यहां तक कि बच्चों के स्कूल एडमिशन और सरकारी राशन की दुकान में भी बिना आधार के आपका कोई काम नहीं हो सकता। कभी-कभी आधार कार्ड बनते समय उसमें कुछ गड़बड़ी हो जाती है। जिसकी वजह से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाद में अपने आधार में कुछ बदलाव कराना हो तो उसके लिए आपको आधार केंद्र के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं। लेकिन अब अगर आपको अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि को बदलवाना है तो आधार केंद्र के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि आप खुद ही अपना ये काम कर सकते हैं। अब आप घर बैठे आसानी से आप अपने आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि बदल सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे। आईए जानते हैं आसान सा तरीका... 
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का तरीका - फोटो : pixabay
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का आसान तरीका 

स्टेप 1 
  • जन्मतिथि बदलने के लिए सबसे पहले आपको https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर जाना होगा। यहां आप ‘प्रोसीड टू अपडेट आधार’ पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर 12 डिजिट के आधार नंबर से लॉग-इन करना होगा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2 
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा फिल करें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी पहुंच जाएगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को निर्धारित स्पेस में डालकर सबमिट करें। 

4 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3 
  • इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। सपोर्टिंग डॉक्युमेंट प्रूफ के साथ एड्रेस समेत डेमोग्राफिक डिटेल्स का अपडेशन और एड्रेस वैलिडेशन लेटर के जरिए एड्रेस अपडेट। यहां आपको नाम, जन्मतिथि, लिंग, पते में से किसी को डॉक्युमेंट प्रूफ के साथ अपडेट करने के लिए ‘अपडेट डेमोग्राफिक्स डेटा’ पर क्लिक करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 4 
  • इसके बाद आपको जिस डिटेल को अपडेट करना है, उसका चुनाव करना होगा। सारे डीटेल्स फीड करने के बाद आपके नंबर पर एक वेरिफिकेशन ओटीपी आयेगा और उसे आपको वेरीफाई करना होगा। इसके बाद सेव चेंज कर देना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें