बैंक अकाउंट में नंबर का लिंक होना बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अकाउंट से जुड़े नंबर पर आपके बैंक अकाउंट से जुड़ी सारी नोटिफिकेशन आ जाती है। इससे आप अपने पैसों पर पूरी नज़र रख सकेंगे। लेकिन कई लोग मोबाइल नंबर लिंक कराने के प्रोसेस से वाकिफ नहीं होते। तो चलिए जानते हैं इसका सही प्रोसेस। यदि आपको अपने बैंक अकाउंट में अपना नंबर लिंक कराना है या फिर अपडेट कराना है, तो इसके लिए आपके पास तीन तरीके हैं। यह तीनों ही प्रोसेस बेहद आसान हैं, और इसके जरिए आप दो से तीन दिन के भीतर ही अपने बैंक अकाउंट में नंबर अपडेट पाएंगे। मोबाइल नंबर रजिस्टर या अपडेट कराने के लिए जिस बैंक में आपका खाता है उस ब्रांच में जा सकते हैं। इसके साथ ही अब बैंकों ने एटीएम मशीन में भी नंबर बदलने का ऑप्शन दिया है। इसके अलावा सबसे आसान व सुविधाजनक प्रोसेस की बात करें तो आप इस काम को ऑनलाइन भी कर सकते हैं।