लगभग हर कोई किसी न किसी कारण से एक जगह से दूसरी जगह पर सफर करता है, और लोग दूर के सफर के लिए भारतीय रेल को चुनना ज्यादातर पसंद करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारत में एक बार फिर से कोरोना के बाद ट्रेनों की स्थिति में सुधार होने लगा है। जो ट्रेन काफी समय से बंद थीं वो अब शुरू हो गई हैं। साथ ही ट्रेन में टिकट बुकिंग के लिए भी नियमों में बदलाव किए गए हैं, ताकि लोगों को आसानी से टिकट मिल जाए। आमतौर पर लोगों को आपातकाल में कहीं जाने के लिए टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में वो लोग तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं। लेकिन इसमें भी कई लोगों को सीट नहीं मिल पाती है। ऐसे में इस समस्या से बचने और तत्काल में आसानी से टिकट पाने के लिए आपको कुछ टिप्स का इस्तेमाल करना चाहिए। तभी आपको आसानी से तत्काल में भी कंफर्म टिकट मिल सकता है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...