फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children Vaccine Programme: 3 जनवरी से लगेगी बच्चों को वैक्सीन, इस सरल तरीके से आप भी बुक कर सकते हैं स्लॉट

Thu, 30 Dec 2021 11:49 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
देश में ओमिक्रान वेरिएंट के मामलों में वृद्धि को देखते हुए 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायरस के खिलाफ लड़ाई में तीन बड़े फैसलों की घोषणा की थी, इसमें 15-18 साल के बच्चों के लिए वैक्सिनेशन शुरू करना भी शामिल है। देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन ने 143 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं अब 15 से 18 साल के बच्चों का भी 3 जनवरी से वैक्सिनेशन शुरू किया जाएगा। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर बच्चों का वैक्सिनेशन स्लॉट कैसे बुक किया जाएगा और उसके लिए किन किन चीजों की जरूरत होगी? दरअसल, 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए भी वैक्सिनेशन पंजीकरण करना बेहद आसान है। आप अपने 15 साल से 18 साल के बच्चों के लिए ऑनलाइन वैक्सिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन CoWIN प्लेटफॉर्म पर 1 जनवरी से  करवा सकते हैं। इसके लिए CoWIN प्लेटफॉर्म के प्रमुख डॉ आर एस शर्मा ने कहा है कि पंजीकरण के लिए एक अतिरिक्त 10 वीं  का आईडी कार्ड जोड़ा गया है, क्योंकि हो सकता है कि सभी बच्चों के पास आधार या फिर अन्य पहचान पत्र ना हो।
विज्ञापन

2 of 5
Children Vaccine Programme (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
  • 15 साल से 18 साल के बच्चों के लिए भी ऑनलाइन वैक्सीनेशन का स्लॉट बेहद आसान है। इसके लिए बस आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Children Vaccine Programme (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
  • सबसे पहले आपको CoWIN प्लेटफॉर्म पर जाना है, यहां पर बच्चे के बारे में कुछ जानकारी जैसे नाम और उम्र देनी होगी। इसके बाद बच्चों का आधार या 10 वीं क्लास का आई कार्ड देना होगा। इतना करने पर प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

4 of 5
Children Vaccine Programme (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इस बच्चों के पेरेंट्स स्मार्टफोन,  लैपटॉप या पीसी के जरिए भी ऑनलाइन वैक्सीनेशन स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके लिए किसी को घर से बाहर निकलने की जरूरत भी नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Children Vaccine Programme (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • पेरेंट्स इस प्लैटफॉर्म के जरिए 1 जनवरी से अपने बच्चों के लिए वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। यदि आपके घर में भी 15 सा 18 साल की उम्र के बच्चे हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आप भी इस आसान से प्रोसेस की मदद से घर बैठे वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें