Confirm Tatkal Train Ticket: एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए वैसे तो लोग अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, भारतीय ट्रेन लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम लंबे समय से करती हुई आ रही है। ट्रेन में यात्रा के दौरान कंफर्ट सीट, खानपान की व्यवस्था समेत शौचालय की सुविधा यात्रियों के सफर को सुगम बना देती है। बस ट्रेन में अगर यात्रा करनी है, तो आपके पास टिकट होना जरूरी है। पर कई मौकों पर लोगों को टिकट नहीं मिल पाती है। ऐसे में लोग तत्काल टिकट बुक करवाने के लिए ब्रोकर की मदद लेते हैं, जिसमें उन्हें ज्यादा भुगतान करना पड़ता है। पर अगर आप चाहें तो घर बैठे खुद ही तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे आप अपने काफी पैसे भी बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी ट्रिक है जिसे अपनाने से आप घर बैठे ही कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट खुद से बुक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...