फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: गर्मियों में घर जाने के लिए नहीं मिल रही कंफर्म टिकट, तो इस ट्रिक से तत्काल टिकट करें बुक

Sat, 19 Apr 2025 06:05 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी की छुट्टियों में अक्सर लोग घर जाने की प्लानिंग करते हैं। ऐसे में कंफर्म तत्काल टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है तो आप ये ट्रिक अपना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऐसे बुक करें तत्काल टिकट - फोटो : AdobeStock
How to book confirm tatkal train ticket: गर्मी का मौसम आ चुका है, ऐसे में बहुत से लोग अपने घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस मौसम के आते ही भारतीय रेलवे में टिकट की मांग बढ़ जाती है। स्कूल-कॉलेज की छुट्टियां, त्योहार, और शादी का सीजन होने के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, जिससे कंफर्म टिकट पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बहुत से लोग तत्काल टिकट करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार तत्काल कोटा के तहत भी कंफर्म टिकट मिलना आसान नहीं होता। ऐसे में अगर आप भी तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं और कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है, तो कुछ स्मार्ट तरीके और ट्रिक्स अपनाकर आप कंफर्म तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक खास फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कंफर्म तत्काल टिकट पा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ऐसे बुक करें तत्काल टिकट - फोटो : AdobeStock
तत्काल टिकट बुकिंग का समय और नियम
भारतीय रेलवे में तत्काल टिकट बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले शुरू होती है। एसी क्लास (2A, 3A, CC, EC, 3E) के लिए बुकिंग सुबह 10:00 बजे और नॉन-एसी क्लास (SL, 2S) के लिए सुबह 11:00 बजे शुरू होती है। तत्काल टिकट की अवधि सीमित होती है, और यह जल्दी बिक जाती है। इसलिए समय पर बुकिंग करना जरूरी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
ऐसे बुक करें तत्काल टिकट - फोटो : AdobeStock
कंफर्म तत्काल टिकट पाने के लिए सबसे पहले आईआरसीटीसी अकाउंट में लॉगिन करें। अब मोबाइल एप के माई अकाउंट सेक्शन में क्लिक करें। इसके बाद जो इंटरफेस खुलेगा उसमें माय मास्टर लिस्ट पर क्लिक करें। यहां आपको सभी यात्रियों का डिटेल्स फिल करना है। इससे बुकिंग के दौरान आपको बार-बार डिटेल्स भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी और प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सकेगी।

ये भी पढ़ें-  AC Tips: आखिर क्यों ब्लास्ट होता है एसी? आग लगने से पहले मिलते हैं ये संकेत

4 of 5
ऐसे बुक करें तत्काल टिकट - फोटो : AdobeStock
बुकिंग प्रक्रिया को तेज बनाने के लिए सही समय पर विंडो ओपन होने का इंतजार करें। जैसे ही बुकिंग शुरू हो, अपनी जर्नी डिटेल्स भरें और आगे बढ़ें। सभी जरूरी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें, फिर पेमेंट सेक्शन पर जाएं। पेमेंट पूरा करते ही आपकी तत्काल टिकट बुक हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- AC Tips: आखिर क्यों ब्लास्ट होता है एसी? आग लगने से पहले मिलते हैं ये संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे बुक करें तत्काल टिकट - फोटो : Adobe Stock
तत्काल टिकट बुक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आपके पास तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए, क्योंकि धीमा इंटरनेट बुकिंग में रुकावट पैदा कर सकता है। 

ये भी पढ़ें- Car Safety Tips: कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो लग सकती है आग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें