फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: मृत व्यक्ति के आधार कार्ड का न हो गलत इस्तेमाल, इसलिए तुरंत उठाएं ये कदम

Thu, 27 Jan 2022 09:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड को ब्लॉक करवाने का तरीका - फोटो : iStock
आधार कार्ड का इस्तेमाल कोविड-19 के वैक्सीनेशन से लेकर अस्पताल में मरीज के इलाज के साथ-साथ स्कूल-कॉलेजों आदि बहुत सी जगहों पर होता है। आधार कार्ड आपके पहचान पत्र के रूप में पूरे देश में मान्य है। साथ ही इसका इस्तेमाल करके आप बैंक में खाता खोलने के अलावा बैंक से लोन भी ले सकते हैं। आधार कार्ड में एक 12 अंकों की यूनिक संख्या होती है, जिसमें आप से जुड़े सभी जरूरी जानकारी होती है। ऐसे में इस अहम दस्तावेज को काफी संभालकर रखना चाहिए। अगर ये गलती से भी किसी और के हाथ लग जाएं, तो वो इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। खासतौर पर उन लोगों के आधार कार्ड जो अब इस दुनिया में नहीं है। अगर कोई इंसान मर चुका है तो उसके आधार कार्ड को या तो संभालकर रखें या फिर उसे ब्लॉक करवा दीजिए। वैसे ब्लॉक कराना ही बेहतर विकल्प है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आधार कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड को ब्लॉक करवाने का तरीका - फोटो : pixabay
मरे हुए व्यक्ति का आधार कार्ड ऐसे करें सुरक्षित:-

स्टेप 1
  • अगर आपके किसी अपने का निधन हो गया है, तो हो सकता है कि उनके आधार कार्ड का गलत इस्तेमल हो सकता है। ऐसे में आप इसे ब्लॉक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा और यहां पर 'मॉय आधार' का चुनाव करना है।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड को ब्लॉक करवाने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 2
  • अब यहां पर आप लॉक या अनलॉक आधार कार्ड वाले विकल्प का चयन कीजिए।

4 of 5
आधार कार्ड को ब्लॉक करवाने का तरीका - फोटो : Istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर, पूरा नाम और पिन कोड डालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड को ब्लॉक करवाने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 4
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और उसे दर्ज कर दीजिए। इसके बाद आपका आधार कार्ड ब्लॉक हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें