फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMSYMY: 2 रुपये से कम का निवेश, और 36 हजार तक का फायदा, जानें कैसे करें इस योजना में आवेदन

Wed, 29 Dec 2021 05:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बदलते वक्त के साथ हर किसी को अपने बेहतर भविष्य की चिंता होती है। लोग आज कल अपने बुढ़ापे को सुरक्षित करने के लिए कई तरह के निवेश भी करते हैं, जिससे आने वाले समय में उनको किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी न हो। इसमें गलत भी कुछ नहीं है, हर किसी को अपने बुढ़ापे के लिए सेविंग करके रखनी चाहिए। साथ ही सरकार ने आपके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए तरह-तरह के भविष्य निवेश योजनाओं की भी शुरूआती की है, जिसके तहत आप किसी भी योजना में निवेश करके अपने भविष्य को सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना, जिसके तहत आप हर रोज 2 रूपये या इससे भी कम का निवेश करके 60 साल की उम्र के बाद 36 हजार रूपये तक के पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ये लोग उठा सकते हैं इस योजना का लाभ
  • इस योजना के तहत 18 से लेकर 40 साल तक के लोग अपना निवेश कर सकते हैं। साथ ही उनकी मासिक आय 15 हजार से कम होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार से ईपीएफओ, एनपीएस आदि का कोई कवर न हो। इस योजना के लिए आपके पास बचत खाता होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
उम्र के हिसाब से बनता है प्रीमियम
  • इस योजना का लाभ उठाने वाले लोगों के लिए उम्र के हिसाब से अलग-अलग प्रीमियम भरना होता है। जैसे 18 साल के लोगों को महीने के 55 रुपये यानी रोज के 2 रूपये से भी कम, जबकि 25 साल वालों को महीने के 80 और 40 साल वाले लोगों को हर महीने 200 रूपये तक का निवेश करना होता है। साथ ही ये निवेश 60 साल तक करना होगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऐसे कर सकेत हैं आवेदन:- 

स्टेप 1
  • इस योजना में निवेश करने के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आप यहां पर आवेदन करें और यहां क्लिक कीजिए। अब आपको सेल्फ एनरोलमेंट वाले विकल्प का चयन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर डालकर आगे बढ़िए। अब आप आवेदक का नाम, ई-मेल आईडी आदि भरिए और अपने पास आए ओटीपी को भी भर दीजिए। साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी लगा दीजिए और अपना फॉर्म जमा करके प्रिंट आउट ले लीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें