भारत सरकार द्वारा समय-समय पर कई तरह की योजनाएं लाई जाती हैं, जिनकी मदद से जरूरतमंदों की मदद हो पाए। फिर चाहे वो आम नागिरक हों या फिर देश का किसान। सरकार द्वारा लगभग हर किसी के लिए कई तरह की योजनाओं को लाया जाता है, और इनका लाभ जन-जन तक पहुंचाने का काम भी चलता है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा देश के किसानों को कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए 15 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। दरअसल, सरकार की तरफ से पीएम किसान एफपीओ योजना की शुरूआत की गई है, जिसके अंतर्गत फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को 15 लाख रुपये तक दिए जाएंगे। ये एक वित्तीय सहायता होगी, जिसके लिए 11 किसानों को मिलकर एक ऑर्गेनाइजेशन या कंपनी बनानी होगी। इसके बाद ये सभी 15 लाख रुपये तक पा सकते हैं, जिससे आप कृषि से जुड़े उपकरण, बीज आदि चीजें खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप इस योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं...