E Shram Kaun Banwa Sakta Hai: भारत में इन दिनों बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्रों से जुड़े मजदूर और श्रमिक अपना श्रम कार्ड, ई श्रमिक पोर्टल पर विजिट करके बनवा रहे हैं। भारत सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत साल 2021 में की थी। ई श्रम पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूरों और श्रमिकों तक सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। आंकड़ों की मुताबिक अब तक ई श्रम पोर्टल से कुल 18 करोड़ से ज्यादा श्रमिक रजिस्टर हो चुके हैं। ई श्रम कार्ड के कई फायदे हैं। इससे ई श्रमिकों और मजदूरों को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा उन्हें सरकार की तरफ से 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है। वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसको लेकर असमंजस की स्थिति में भी हैं। उनके भीतर ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन कौन ई श्रम कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा कई दूसरे लोगों का ये सवाल है कि क्या पीएफ धारक भी अपना ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं? आइए जानते हैं -