फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Old Age Pension Scheme: वृद्धावस्था पेंशन स्कीम में ये रहा आवेदन करने का सरल तरीका, हर महीने मिलेंगे इतने पैसे

Sat, 22 Jan 2022 09:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वृद्धावस्था पेंशन स्कीम में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock
उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के बुजर्गों को आर्थिक रुप से मदद करने के लिए कई सालों से वृद्धावस्था पेंशन स्कीम का संचालन कर रही है, जिसके तहत प्रदेश में रहने वाले ऐसे लोग जिनकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा है को आर्थिक रूप से मदद की जाती है। ऐसे लोगों के बैंक खाते में हर महीने 500 रूपये आते हैं। इसका लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में रहने वाले वृद्ध लोगों को मिलता है। बशर्ते शहर में रहने वाले बुजुर्गों की सालाना आय 56460 रुपये और गांवों में रहने वाले लोगों की आय 46080 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। वृद्धावस्था पेंशन स्कीम से प्रदेश में कई सारे बुजुर्गों को लाभ मिलता है, जिसके लिए उन्हें अपना आवेदन करना होता है। इसके बाद ही वो इस योजना का लाभ पाने के योग्य होते हैं और उन्हें हर महीने 500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। तो चलिए जानते हैं कि इस योजना के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
वृद्धावस्था पेंशन स्कीम में आवेदन करने का तरीका - फोटो : iStock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • वृद्धावस्था पेंशन स्कीम योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको वृद्धावस्था पेंशन का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
वृद्धावस्था पेंशन स्कीम में आवेदन करने का तरीका - फोटो : Pixabay
स्टेप 2
  • अब आपको ऑनलाइन आवेदन का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही आपको एक फॉर्म दिखाई देगा, जिसको भर दीजिए।

4 of 5
वृद्धावस्था पेंशन स्कीम में आवेदन करने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • अब इस फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी को अच्छे से भरकर आपको अपने दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा। इसके बाद डिक्लेरेशन पर क्लिक कर दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृद्धावस्था पेंशन स्कीम में आवेदन करने का तरीका - फोटो : Istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपको सब्मिट बटन दबाना होगा, जिसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें