फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की खबर: कैसे ले सकते हैं नया गैस कनेक्शन और क्या चाहिए दस्तावेज? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ

Sat, 30 Apr 2022 12:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
घर बैठे कैसे गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करें - फोटो : Istock
अगर आप कुछ साल पहले तक दूर-दराज गांवों में जाते होंगे, तो आप लोगों ने वहां एक चीज तो देखी ही होगी और वो थी वहां के चूल्हों पर बनता खाना। दरअसल, खासतौर पर गांवों में लकड़ी के चूल्हों पर ही खाना बनता था, क्योंकि गांवों तक रसोई गैस नहीं पहुंची थी। इसलिए लोगों को मजबूरी में भी ऐसे ही खाना बनाना पड़ता था। लेकिन अब समय बदल गया है। जहां पहले गैस कनेक्शन लेना काफी मुश्किल नजर आता था, तो वहीं सरकार द्वारा अब इस प्रोसेस को बेहद सरल किया गया है। मौजूदा समय में शहर ही नहीं, बल्कि दूर स्थित गांवों तक में गैस सिलेंडर पहुंच गया है। हालांकि, इस दायरे को अभी और बढ़ाया जा रहा है। लेकिन पहले के मुकाबले अब लोगों को काफी राहत मिलती हुई नजर आ रही है। ऐसे में अगर आपने अब गैस कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया है, तो हम आपको इसका सरल तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप ऑनलाइन तरीके से गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसका तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
घर बैठे कैसे गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करें - फोटो : istock
पहले जरूरत वाले दस्तावेज जान लीजिए:-
  • पहचान पत्र के लिए आप आधार कार्ड, वोडर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो लगी बैंक की पासबुक में से कोई एक दस्तावेज दे सकते हैं।
  • वहीं, एड्रेस प्रूफ के लिए आप पासपोर्ट, बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, पानी का बिल, राशन कार्ड में से कोई भी एक दस्तावेज दे सकते हैं
  • इसके अलावा आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो, एक मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी भी चाहिए होती है।
विज्ञापन

3 of 6
घर बैठे कैसे गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करें - फोटो : istock
ऑनलाइन तरीके से ऐसे कर सकते हैं नए गैस कनेक्शन के लिए आवेदन:-

स्टेप 1
  • आप नया गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले एलपीजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उदाहरण के लिए अगर आप इंडेन गैस कंपनी का कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको https://cx.indianoil.in/webcenter/portal/LPG/pages_lpgservicenewconnection इस लिंक पर जाना है।

4 of 6
घर बैठे कैसे गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको 'रजिस्टर फॉर एलपीजी कनेक्शन' वाले विकल्प को चुनना है। अब आपके सामने एक फॉर्म आएगा, जिसमें आपको अपना नाम, शहर का नाम, राज्य का नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और ईमेल आईडी जैसी अन्य जानकारी भरनी है। फिर फॉर्म को भरकर सब्मिट पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन

5 of 6
घर बैठे कैसे गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपके द्वारा फॉर्म में भरी गई ईमेल आईडी पर एक ईमेल आएगा, जिस पर दिए गए वेरिफिकेशन लिंक पर आपको क्लिक करना है और इसे वेरिफाई करना है। इसके बाद आपको आपकी रजिस्ट्रेशन आईडी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर बैठे कैसे गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करें - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर एप्लीकेशन अप्रूव होने के बाद भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर अपने नजदीकी गैस वितरक एजेंसी के पास जाएं, और साथ में अपने सभी दस्तावेज भी ले लें। यहां आपको एक निश्चित फीस देनी होगी, जिसके बाद आपको नया गैस कनेक्शन दे दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें