जब भी हमें एक जगह से दूसरी जगह पर जाना होता है, तो हम ज्यादातर अपने वाहन का ही इस्तेमाल करते हैं। दफ्तर जाना हो या फिर कॉलेज या कहीं अन्य जगह पर जाना हो, तो लोग दो पहिया या चार पहिया वाहन का ही इस्तेमाल करते हैं। दूसरी तरफ सरकार द्वारा सभी गाड़ियों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगावाने को अनिवार्य कर दिया गया है। अगर किसी भी गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी वाले नंबर प्लेट नहीं लगी होगी तो उसे नए मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार 10 हजार रुपये तक का जुर्माना देना होगा। इसलिए हर कोई जल्दी से जल्दी अपनी बाइक से लेकर कार तक में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा रहा है। ऐसे में अगर अभी तक आपने अपनी गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है, तो आपको भारी जुर्माना लग सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए आप आज ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...