फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है पूरे पांच लाख रुपये तक का लाभ, जानें क्या आपका बन पाएगा या नहीं

Wed, 18 Oct 2023 06:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Ayushman Card: किन लोगों को मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ? - फोटो : Amar Ujala
Apply Ayushman Card: अगर आप देखेंगे तो कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से कुछ को राज्य सरकारें तो कुछ योजनाओं को केंद्र सरकार चला रही है। इन योजनाओं पर एक मोटी रकम भी खर्च होती है, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि इन योजनाों के जरिए लोगों को काफी मदद मिल रही है। जैसे- 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' को ही ले लीजिए। इस स्वास्थ्य योजना का लाभ भी एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं और अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। इसके बाद आप योजना में पंजीकरण करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस योजना के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Ayushman Card: किन लोगों को मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ? - फोटो : istock
योजना को समझें
  • दरअसल, इस 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
Ayushman Card: किन लोगों को मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ? - फोटो : pixabay
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • योजना के अंतर्गत आपका मकान अगर कच्चा है
  • आप अगर भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हो
  • आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि

4 of 6
Ayushman Card: किन लोगों को मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ? - फोटो : pixabay
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं
  • जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है।
विज्ञापन

5 of 6
Ayushman Card: किन लोगों को मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ? - फोटो : Istock
पात्र हैं, तो ऐसे करें आवेदन:-

स्टेप 1
  • आयुष्मान योजना के अंतर्गत अगर आप पात्र हैं, तो आप इस स्वास्थ्य योजना में आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाएं
  • वहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ayushman Card: किन लोगों को मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद अपने दस्तावेज अधिकारी को दें, जिनकी जांच होगी
  • साथ ही आपकी पात्रता भी चेक होगी
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आपके नाम आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है और आप इसकी मदद से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें