फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या आप भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? यहां जानें पात्रता और आवेदन का तरीका

Thu, 19 Sep 2024 05:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: कई तरह की सरकारी योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। इसमें शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोग शामिल हैं। आप ये समझिए कि राज्य और केंद्र सरकार जो योजनाएं चलाती है, वे सभी अलग-अलग होती हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य और पात्र लोग भी अलग ही होते हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना की अगर बात करें तो इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आप मुफ्त इलाज करवा लें, तो इसके लिए पहले आपको ये जानना होगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। इसके बाद पात्र लोग आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड?

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बने तो पहले ये जान लें कि क्या आप पात्रता सूची में आते भी हैं या नहीं...
  • जो लोग दिव्यांग है
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, वे पात्र होते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • आप अगर आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं तो आप पात्र हो सकते हैं
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं आदि।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • अगर आप पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने के बारे में बताना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • आप पात्र होते हैं तो आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद जांच में सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें