बेटियों की सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए हर मां-बाप प्रत्यन करते हैं, ताकि उनको बेहतर भविष्य के साथ-साथ शिक्षित भी कर सके। बच्चे अच्छे से पढ़-लिखकर अच्छी नौकरी या अच्छे पद पर पहुंच जाएं, इसके लिए माता-पिता काफी मेहनत करते हैं। साथ ही बेटियों के सुंदर भविष्य को संवारने के लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकार कई सारी योजनाओं को भी चलाती है। जैसे बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि। ऐसे ही महाराष्ट्र सरकार ने भी बेटियों के लिए एक योजना बनाई है, जिसके तहत गरीबी रेखा के नीचे आने वाली बच्चियों और उनकी मां को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इस योजना को बालिका समृद्धि योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म के समय 500 रूपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाते हैं। इसके अलावा पढ़ने वाली लड़कियों को छात्रवृत्ति भी दी जाती है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं...