फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO Nominee: पीएफ खाते में नॉमिनी बनाने का ये है सरल तरीका, फॉलो करें ये आसान प्रोसेस

Tue, 17 May 2022 11:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका क्या है - फोटो : istock
जब आप नौकरी करने जाते हैं, तो कंपनी की तरफ से आपको कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। सैलरी के अलावा भी कंपनियां अपने कर्मचारियों के हित में कई कार्य करती रहती हैं। लेकिन कुछ फायदे ऐसे भी होते हैं, जो कर्मचारियों को कंपनी नहीं बल्कि सरकार की तरफ से मिलते हैं। जैसे- कर्मचारियों का खोले जाने वाला पीएफ खाता। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा काम करने वाले कर्मचारियों का पीएफ खाता खोला जाता है। इसमें प्रत्येक महीने में एक निश्चित अमाउंट जमा किया जाता है, जिसे कर्मचारी की सैलरी में से काटा जाता है और इस पैसे पर ब्याज भी मिलता है। वहीं, ईपीएफओ के द्वारा समय-समय पर कई निर्देश जारी किए जाते हैं। जैसे मौजूदा समय में सभी पीएफ खाताधारकों को अपने खाते में नॉमिनी जोड़ना जरूरी है। लेकिन अब तक कई लोगों को इसके प्रोसेस के बारे में नहीं पता है, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका क्या है - फोटो : istock
इस सरल तरीके से जोड़ सकते हैं नॉमिनी:-

स्टेप 1
  • अगर आपने अब तक अपने पीएफ खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ा है, तो आप ऐसा ऑनलाइन ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं।
विज्ञापन

3 of 6
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको 'सर्विसेज' वाले सेक्शन में जाना है और यहां पर 'फॉर इंप्लॉइज' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है।

4 of 6
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर 'मैनेज' वाले ऑप्शन में जाकर 'ई-नॉमिनेशन' वाले विकल्प को चुनें। अब आपके सामने 'प्रोवाइड डिटेल्स' वाले टैब में जाएं और 'सेव' पर क्लिक करें।
विज्ञापन

5 of 6
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको फैमिली डिक्लेरेशन को अपडेट करने के लिए 'यस' पर क्लिक करें। इसके बाद 'एड फैमिली डिटेल्स' पर क्लिक करें और अब आप यहां पर एक या इससे ज्यादा नॉमिनी को जोड़ सकते हैं। अब 'नॉमिनेशन डिटेल्स' पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 5
  • फिर आपको 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' पर क्लिक करना है, अब 'ई-साइन' वाले विकल्प को चुनें और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां दर्ज करके सबमिट कर दें। ऐसा करते ही आपका ई-नॉमिनेशन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें