फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: जानें कोरोना काल में पीएफ खाते से कितने पैसे निकाल सकते हैं आप? ये रहा सरल तरीका

Fri, 07 Jan 2022 05:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान करके रखा है। आर्शिक रूप से भी लोगों पर बुरा असर पड़ा है। जहां एक तरफ लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को अपनी नौकरी, अपने काम की फिक्र होने लगी है। यही नहीं, कोरोना की पहली लहर में तो लोगों की नौकरियां तक चली गई थी। वहीं, अब भी लोगों को ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को अपना जीवन व्यापन करने के लिए पैसों की जरूरत होती है। इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए कोरोना काल में लोगों को ये छूट दी है कि वो अपने पीएफ खाते से पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप कितने पैसे निकाल सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
  • दरअसल, आप विशेष परिस्थितियों में अपने पीएफ के पैसे निकाल सकते हैं। इसमें दो महीने से ज्यादा बेरोजगार होने पर, शादी, पढ़ाई जैसी चीजें शामिल हैं। लेकिन मौजूदा समय में इसमें कोविड-19 भी शामिल है। आप इसके लिए भी पैसे निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इतने पैसे निकाल सकते हैं
  • कोरोना काल में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आप अपने पीएफ खाते में से कुल पैसों का 75 फीसदी हिस्सा निकाल सकते हैं। इस पैसे को आप अपनी जरूरत के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
ऐसे निकाल सकते हैं पैसे:-

स्टेप 1
  • सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं।
  • अब यूएएन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • फिर ऊपर दिए गए विकल्प में से ऑनलाइन सर्विसेज पर क्लिक करें।
  • फिर क्लेम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
स्टेप 2
  • फिर यहां अपना बैंक खाता वेरिफाई करें, और कैंसिल चेक अपलोड करें।
  • अब पता डालकर रजिस्टर्ड नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
  • इसके कुछ दिनों बाद आपका पैसा आपके बैंक खाते में आ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें