IRCTC Luggage Rule: ट्रेन से यात्रा करना लगभग सबसे ज्यादा सरल और किफायती माना जाता है। लोग हर दिन एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करने के लिए ट्रेन का ही इस्तेमाल करते हैं। ट्रेन से यात्रा करना इसलिए आसान हो जाता है, क्योंकि आप इसमें बहुत ही आराम से बिना परेशानी के सुखद यात्रा का आनंद ले सकते हैं। साथ ही आप अपने साथ अपने सामान को भी आसानी से ले जा सकते हैं। आए दिन रेल यात्रा के दौरान लोग काफी ज्यादा सामान लेकर यात्रा करते हैं। अगर आप भी ट्रेन में काफी ज्यादा सामान लेकर यात्रा करते हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल, अब अगर आप एक तय सीमा से ज्यादा सामान लेकर ट्रेन में यात्रा करते हैं, तो आपको इसके लिए भारी जुर्माना तक चुकाना पड़ सकता है। रेलवे के नियमों के अनुसार एक यात्री अपने साथ तय नियमों के मुताबिक ही सामान लेकर यात्रा कर सकता है, अगर वो इससे ज्यादा सामान लेकर जाता है, तो इसके लिए उसे अलग से पैसे देने होंगे या फिर जुर्माना भी भरना होगा। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...