PM Kisan Yojana 11th Installment: देश के उन किसानों को सरकार आर्थिक लाभ देती है, जो संपन्न नहीं हैं। ऐसे किसानों को सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मदद पहुंचाती है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली 11वीं किस्त जारी की गई। इससे पहले तक लोगों को 10 किस्त जारी की जा चुकी थी। वहीं, किसानों को इस 11वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार था। सरकार द्वारा जारी करने के बाद लाभार्थियों के खाते में धीरे-धीरे पैसे पहुंच रहे हैं। लेकिन अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और अब तक आपके बैंक खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कुछ कारण हैं, जिनकी वजह से आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...