फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas: कहीं आपका गैस सिलेंडर खत्म होने वाला है या नहीं? मिनटों में ऐसे लगाएं पता

Tue, 02 Jan 2024 12:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How much gas is left in the cylinder - फोटो : Istock
How much gas is left in the cylinder: एक समय था जब ज्यादातर घरों में परंपरागत संसाधनों जैसे लकड़ी या उपले का उपयोग खाना पकाने के लिए किया जाता था। हालांकि, आज के समय लगभग सभी घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंच चुका है। भारत सरकार भी उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश में गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है। कई बार जरूरत के समय एलपीजी रसोई गैस खत्म हो जाती है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा अगर घर में कोई मेहमान आ जाए। उस समय अगर रसोई गैस खत्म होती है। ऐसे में दिक्कतें और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How much gas is left in the cylinder - फोटो : i stock
अक्सर देखने को मिलता है कि किचन में अचानक गैस की बदबू आने लगती है। कई बार जब गैस खत्म हो जाती है। उस समय गैस के आसपास से यह बदबू आती है। गैस की स्मेल आने के दो या तीन दिन के बाद गैस खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
How much gas is left in the cylinder - फोटो : i stock
वहीं कई बार गैस के लीक होने से भी गैस में से ये बदबू आ सकती है। ऐसे में अगर आपने हाल फिलहाल में गैस भरवाया है और उसके बाद गैस में से ये बदबू आ रही है, तो इसकी बड़ी संभावना है कि आपका गैस लीक कर रहा है। अगर गैस को भरवाए लंबा समय बीत चुका है। ऐसे में आपके गैस से बदबू आने की मुख्य वजह उसका खाली होना हो सकता है। 

Indian Railways: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगा रहा स्टेशनों पर पैनिक बटन, जानिए डिटेल्स

4 of 5
How much gas is left in the cylinder - फोटो : i stock
आप जलती हुई लौ के रंग से गैस के खत्म होने या न होने के बारे में पता कर सकते हैं। अक्सर जब सिलेंडर में गैस खत्म होने वाली होती है। उस समय लौ का रंग बदल जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How much gas is left in the cylinder - फोटो : i stock
सामान्य तौर पर लौ का रंग नीला होता है। वहीं जब गैस खत्म होने वाली होती है। उस समय लौ का रंग बदलकर पीला या लाल हो जाता है। आप इन तरीकों से आसानी से सिलेंडर में बची गैस के बारे में पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें