Types of Helmet: टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना बहुत जरूरी होता है। यह न केवल आपको दुर्घटनाओं के दौरान गंभीर चोटों से बचाता है, बल्कि आपको चालान से भी बचाता है। आपने देखा होगा बाजार में कई प्रकार के हेलमेट उपलब्ध हैं, हर हेलमेट की अपनी विशेषता होती है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर कितने तरह के हेलमेट होते हैं, और उन सभी हेलमेट की क्या खासियत होती है? तो बता दें कि मुख्य रूप से हेलमेट 6 प्रकार के होते हैं। आइए इस लेख सभी हेलमेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. फुल-फेस हेलमेट (Full-Face Helmet)
यह हेलमेट का सबसे सुरक्षित माना जाता है। यह आपके पूरे सिर, चेहरे और ठुड्डी को कवर करता है। यह हेलमेट आपकी आंखों को धूल, मिट्टी और हवा से भी बचाता है। फुल-फेस हेलमेट हाई स्पिड पर बाइक चलाने वालों और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए सबसे बेस्ट होता है।