फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आपके आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे लगाएं पता

Sun, 27 Feb 2022 12:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आपके आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे लगाएं पता - फोटो : Istock
आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस कार्ड की जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा कई दूसरी जगहों पर भी आधार कार्ड उपयोग में आता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते भारत की एक बड़ी आबादी के पास अपना खुद का आधार कार्ड है। आज के इस डिजिटल युग में इंटरनेट को एक्सेस करने के लिए हम में से अधिकतर लोग टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में कई लोग इसकी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए सिम कार्ड को खरीदते हैं। हालांकि, सिम कार्ड को खरीदने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। आधार कार्ड के जरिए ही सिम कार्ड को इश्यू किया जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड को जारी किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
aadhar card new - फोटो : i stock
  • आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड जारी हुए हैं, उसको जानने के लिए सबसे पहले आपको https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ पर विजिट करना है।
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपको रिक्वेस्ट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन

3 of 5
आपके आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे लगाएं पता - फोटो : Istock
  • कुछ समय बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • अब आपको ओटीपी को दर्ज करना है।

4 of 5
आपके आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे लगाएं पता - फोटो : Istock
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर वो सभी नंबर शो होने लगेंगे, जो आपके आधार कार्ड से जारी हुए हैं।
  • ऐसे में इस वेबसाइट के जरिए आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने नंबर इश्यू हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपके आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे लगाएं पता - फोटो : Istock
अगर आपको लगता है कि कोई ऐसा नंबर जो आपकी बिना जानकारी में आपके आधार कार्ड के जरिए इश्यू हो गया है, उसे आप संबंधित टेलीकॉम कंपनी के ग्राहक सेवा अधिकारी से बात करके ब्लॉक करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें