How Many SIM Cards Can Get on One Aadhaar: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। विभिन्न कामकाजों को कराने के लिए इसकी मांग एक जरूरी दस्तावेज के रूप में की जाती है। आज के समय कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड का होना आपके पास जरूरी है। आधार कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। यह व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है। इसमें हर व्यक्ति के लिए 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है।
मोबाइल सिम कार्ड खरादने के लिए आधार कार्ड की मांग की जाती है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि एक आधार कार्ड पर आप तय लिमिट में ही सिम कार्ड को खरीद सकते हैं। इसको लेकर सीमा तय की गई है। इसी सिलसिले में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप एक आधार कार्ड पर कुल कितने सिम कार्ड को खरीद सकते हैं? आइए जानते हैं -