फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Tips And Tricks: भीग गया है स्मार्टफोन तो तुरंत करें ये काम, खराब होने की संभावना हो जाएगी कम

Wed, 06 Aug 2025 01:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार देखने को मिलता है कि स्मार्टफोन के भीगने पर लोग उसे बार बार ऑन ऑफ करते हैं। यह एक बड़ी गलती है इससे आपके फोन में शॉर्ट सर्किट हो सकता है। अगर आपका स्मार्टफोन भी गीला हो गया है तो समय रहते कुछ जरूरी काम करने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
How to dry wet smartphone - फोटो : अमर उजाला
आज के समय स्मार्टफोन हमारी खास जरूरत बन चुका है। इसके बिना जीवन की कल्पना करना काफी मुश्किल काम है। हमारी रोजमर्रा की जिंदगी के विभिन्न कामकाजों में इसकी जरूरत पड़ती है। बैंकिंग, फोटोग्राफी, सोशल मीडिया, ऑफिस का काम, ऑनलाइन शॉपिंग आदि कई काम आप स्मार्टफोन की मदद से कर सकते हैं। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि स्मार्टफोन गलती से पानी में गिर जाता है या तेज बारिश में काफी भीग जाता है। वहीं अगर आप समय रहते सही कदम उठा लें तो स्मार्टफोन को खराब होने से बचाया जा सकता है। कई बार देखने को मिलता है कि स्मार्टफोन के भीगने पर लोग उसे बार बार ऑन ऑफ करते हैं। यह एक बड़ी गलती है इससे आपके फोन में शॉर्ट सर्किट हो सकता है। अगर आपका स्मार्टफोन भी गीला हो गया है तो समय रहते कुछ जरूरी काम करने चाहिए। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How to dry wet smartphone - फोटो : FREEPIK
अगर आपका स्मार्टफोन भीग गया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले फोन को स्विच ऑफ करना है। अगर फोन चालू रहता है तो इस स्थिति में इंटर्नल सर्किट में शॉट सर्किट होने का खतरा रहता है। स्मार्टफोन बंद करने के बाद उसमें से सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड बाहर निकाल लें। 
विज्ञापन

3 of 5
How to dry wet smartphone - फोटो : FREEPIK
इसके बाद आपको अपने स्मार्टफोन को किसी सूती के कपड़े से अच्छे से साफ करना है। साफ करते समय इस बात का ध्यान रखें कि किसी हिस्से पर ज्यादा दबाव न डालें, हल्के हाथों से आपको स्मार्टफोन साफ करना है। आपको इस दौरान हेयर ड्रायर या हीटर का इस्तेमाल स्मार्टफोन को सुखाने के लिए नहीं करना है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

4 of 5
How to dry wet smartphone - फोटो : FREEPIK
आपको अपने स्मार्टफोन को किसी एयरटाइट कंटेनर या पॉलीबैग में कच्चे चावल के साथ रखना होगा। चावल नमी को सोखने में काफी मदद करता है। आपको करीब 24 से 48 घंटों के लिए स्मार्टफोन को इसमें रखना है। इससे स्मार्टफोन अच्छे से सूख जाएगा। चावल में स्मार्टफोन रखने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना है कि उसके सारे पार्ट्स बंद हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to dry wet smartphone - फोटो : FREEPIK
इससे स्मार्टफोन के भीतर चावल जाने का खतरा नहीं होगा। स्मार्टफोन सूखने के बाद उसे जल्दी ऑन न करें। स्मार्टफोन को गौर से देखें कहीं किसी जगह से वह गीला तो नहीं है। स्मार्टफोन जब पूरी तरह सूख जाए उसके बाद ही ऑन करें। यह सब करने के बाद भी अगर स्मार्टफोन ऑन नहीं हो रहा है तो उसे सर्विस सेंटर पर ले जाकर दिखाएं।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें