PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसी व्यक्ति विशेष को नहीं, बल्कि 'किसान परिवार' को दिया जाता है। योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार, 'किसान परिवार' की परिभाषा बहुत स्पष्ट है। इसमें शामिल होते हैं पति, पत्नी, नाबालिग बच्चे (जिनकी उम्र 18 साल से कम हो)।