फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Tank: गर्मी में टंकी के खौलते हुए पानी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये तरीके मिलेगा नॉर्मल वॉटर

Fri, 02 May 2025 09:31 AM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग गर्मी के दिनों में टंकी के गर्म पानी से परेशान रहते हैं। आइए इस लेख में कुछ ऐसे उपायों के बारे में जानते हैं जिससे आप गर्मी के दिनों में टंकी में रखे पानी को गर्म होने से बचा सकें
विज्ञापन
1 of 5
वॉटर टैंक - फोटो : Adobe Stock
Water Tank Heat: मई महीने की शुरुआत हो चुकी है। भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इस चिलचिलाती गर्मी में पानी की टंकी से गर्म पानी आना एक आम समस्या बन गया है। दोपहर के समय में तो कई बार पानी खौलता हुआ आता है। गर्म पानी की वजह से नहाने से लेकर घरेलू काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो पानी इतना गर्म होता है कि छूने से ही हाथ जलने लगता है। मगर कुछ आसान उपायों से आप अपनी पानी की टंकी को सामान्य तापमान पर रख सकते हैं। आइए, इस लेख में जानते हैं कि गर्मी में टंकी का पानी सामान्य रखने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं?
 
विज्ञापन

2 of 5
वॉटर टैंक - फोटो : Adobe Stock
काले रंग की टंकी का उपयोग न करें
काले रंग की पानी की टंकियां सूरज की गर्मी को तेजी से एब्जॉर्ब करती हैं, जिससे पानी का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। काला रंग सूर्य की किरणों को सोखता है और गर्मी को अंदर तक पहुंचाता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में सफेद या हल्के रंग की टंकियों का उपयोग करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
वॉटर टैंक - फोटो : Adobe Stock
सफेद रंग सूरज की गर्मी को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे टंकी का पानी तुलनात्मक रुप से ठंडा रहता है। अगर आपकी टंकी काले रंग की है, तो उसे सफेद रंग से पेंट करा सकते हैं या बदलकर हल्के रंग की टंकी खरीद सकते हैं।

4 of 5
वॉटर टैंक - फोटो : Adobe Stock
टंकी को अच्छे से कवर करें
अक्सर लोग पानी की टंकी को खुला छोड़ देते हैं, जिससे सूरज की सीधी किरणें पानी को गर्म कर देती हैं। टंकी को ठंडा रखने के लिए उसे अच्छे से कवर करना जरूरी है। इसके लिए आप थर्मल इंसुलेशन कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो गर्मी को टंकी तक पहुंचने से रोकता है। अगर थर्मल कवर उपलब्ध नहीं है, तो टंकी को पुराने कपड़े या गीले बोरे से लपेट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वॉटर टैंक - फोटो : Adobe Stock
टंकी को छत पर छांव में रखें
ज्यादातर घरों में पानी की टंकी छत पर खुले में रखी होती है, जहां सूरज की सीधी किरणें पड़ती हैं। गर्मी में टंकी को छांव में रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप टंकी के ऊपर एक शेड बना सकते हैं। अगर शेड बनाना संभव नहीं है, तो टंकी को छत पर ऐसी जगह रखें जहां अधिकतर समय छांव बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें