आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय व्यक्ति की पहचान को सत्यापित करने के लिए आधार कार्ड का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। अगर आपको किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना हो, मोबाइल के लिए सिम खरीदनी हो या स्टॉक मार्केट में निवेश करना हो। सभी जगह आधार कार्ड की मांग की जा रही है। आधार कार्ड में 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है। इसमें व्यक्ति की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल्स शामिल होती हैं। आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक होता है। वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आखिर एक मोबाइल नंबर से कितने आधार कार्ड को लिंक किया जा सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको आपके इसी सवाल का जवाब देंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -